जमुई, मार्च 7 -- झाझा,निज संवाददाता एक टोटो चालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने एवं साथ ही उसकी टोटो को भी क्षतिग्रस्त कर देने का एक मामला सामने आया है। घटना झाझा नप क्षेत्र के सोहजाना की है। पीड़ित चालक राजेंद्र यादव के अनुसार बीते सोमवार की सुबह वह आजीविका हेतु टोटो लेकर घर से निकला था तभी गांव की शांति देवी व उसका दामाद,नितीश यादव व अंजनी कुमारी ने उसे रोककर खींचकर नीचे उतार दिया एवं जान मारने की नियत से ईंट पत्थर चलाकर उसके सिर को बुरी तरह घायल कर दिए थे। बताया कि वह वहीं गिरा रहा और बाद में वहां पहुंची उसकी प्रमिला देवी ने उसे अस्पताल भिजवाया। बताया कि उसकी टोटो को भी चूर कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...