भागलपुर, अप्रैल 25 -- सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के तिलकपुर में टोटो चालक के साथ मारपीट कर नगदी छिनने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में घायल टोटो चालक मिथलेश पासवान ने बताया कि हम सवारी छोड़कर घर लौट रहे थे। गांव जाने के रास्ते में गांव के चार युवक खैनी मांगने के बहाने टोटो रोका। मारपीट कर कमेटी में जमा करने के लिए पास रखा तीन हजार रूपये ले लिया। छिनतई करने वाले के पास कट्टा था। घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- पराली जलाने का आरोप लगा तीन भाइयों को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...