मुंगेर, फरवरी 1 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। सड़क हादसे में टोटो चालक विकास कुमार की मौत से घर में कोहराम मचा है। पत्नी निशा देवी पति की मौत से बेसुध पड़ी है। उसके आंखों से आंसू नहीं थम रहे। उसे तीन बच्चों के परवरिश की चिंता सता रही है। विकास कुमार पहले दैनिक मजदूरी करता था। फिर टोटो खरीदकर चलाने लगा। वह टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन अब उनकी पत्नी के ऊपर पहाड़ सा टूट गया है। पिता के शव के पास आठ वर्षीय पुत्र बादल कुमार रो रहा था। दिलाश देने आए पड़ोस के लोग भी आंसू नहीं रोक पा रहे थे। पिता कृष्णदेव मंडल बेटे की मौत बेसुध पड़े थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.