मुंगेर, मई 29 -- असरगंज, निज संवाददाता। गुरुवार की शाम असरगंज-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर मासूमगंज तरवना पोखर के समीप टोटो एवं कार की टक्कर में धांधी बेलारी निवासी टोटो चालक 27 वर्षीय विभाष कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीतू देवी की चीत्कार से सबकी आंखें नम थी। उसे दो बच्चों के परवरिश की चिंता सता रही थी। ग्रामीण मुन्ना यादव ने बताया कि मृतक बूढ़े मां-बाप का सहारा था। सुल्तानगंज के बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि, मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री पारिवारिक सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- टोटो चालक का शव गांव लाए जाने पर परिजन में मचा कोहराम इधर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुंजन मांझी ने दाह संस्कार के लिए निजी ...