कोडरमा, अप्रैल 20 -- कोडरमा, हमोर प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास सोमवार को टोटो चालक और सवारी के बीच विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें नीरज कुमार नामक युवक घायल हो गया। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। घायल नीरज कुमार ने टोटो चालक रंजीत कुमार रजक और एक अन्य चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने नीरज को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। नीरज कुमार के अनुसार, टोटो में पहले से सामान भरा हुआ था, जिससे उनका पैर दर्द करने लगा। उन्होंने बीच रास्ते में उतरने की बात कही और बस पकड़ने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- दो युवकों के बीच मारपीट,एक घायल इसी दौरान भाड़ा को लेकर टोटो चालक से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग बीच-बचाव करने लगे, लेकिन इसी ...