पाकुड़, फरवरी 22 -- उपायुक्त मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह एवं जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार की उपस्थिति में वीआईपी रोड, पाकुड़ में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी टोटो चालकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी लोगों से फाइलेरिया रोधी दवा अवश्य सेवन करने की अपील की। साथ ही टोटो चालकों के माध्यम से व्यापक जन- जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से फाइलेरिया संबंधी संदेश अंकित टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने टोटो चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उनसे अपील किया कि वे अपने यात्रियों को भी फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.