लखीसराय, जून 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में जाम की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। बाईपास सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने और छोटे वाहनों को ही शहर में प्रवेश की अनुमति होने के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। विशेष रूप से टोटो चालकों की मनमानी और सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहनों के खड़े रहने के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

जाम की स्थिति शहर के विद्यापीठ चौक, पुरानी बाजार, नया बाजार, स्टेशन रोड, कबैया रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र में सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर टोटो चालक यात्रियों की प्रतीक्षा में सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और अन्य वाहनों ...