टोटो को बचाने के प्रयास में पलटी पोल इरेक्टर मशीन, चालक बाल-बाल बचा
दुमका, जून 29 -- जामा। जामा थाना क्षेत्र के जामा-पालाजोरी मुख्य मार्ग पर बीचकोड़ा गांव के समीप सोमवार दोपहर को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। टोटो वाहन को बचाने के प्रयास में पोल इरेक्टर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोल इरेक्टर मशीन दुमका की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक टोटो वाहन आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन को सड़क किनारे मोड़ दिया, जिससे मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक को मामूली चोटें आईं और वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.