भागलपुर, अप्रैल 21 -- पूर्णिया से रणजीत की रिपोर्ट शहर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम के समीप वाहन को ओवरटेक कर रही कार की आमने-सामने के टक्कर में टोटो के परखच्चे उड़ गये। टोटो पर सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। इसके अलावा दो अन्य को भी चोटें आई हैं, इन दोनों की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक की पहचान शहर के मधुबनी थाना के मौलवी टोला निवासी मो शाहबाज ( 20 वर्ष) के रूप में की गयी है, जबकि गंभीर रूप से घायल मो मनतजीर (23 वर्ष) मृतक का रिश्ते में ममेरा भाई है। घटना बीती देर रात करीब 12:30 बजे की है। टक्कर इतना भीषण थी कि आवाज से आसपास के लोग जग गए थे। बताया गया कि मनतजीर टोटो चलाकर अपने फुफेरे भाई शाहबाज एवं अन्य को लेकर गिरजा चौक की ओर जा रहा था। इन्दिरा गांधी स्टेडियम के पास जैसे ही टोटो पहुंची कि गिरजा चौक की ओर से जनता चौक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.