पूर्णिया, अप्रैल 30 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बायसी पुरब चौक पर एक टोटो से बैटरी के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक टोटो की तलाशी लेने पर उसमें रखी तीन बड़ी बैटरियों के कवर के अंदर से 23 लीटर 340 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और टोटो दोनों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव कुमार (29 वर्ष) रूप में हुई है। वह पूर्णिया जिले के खजांची सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-11 मंगा विकास नगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी बंगाल से शराब की खेप लेकर पूर्णिया की ओर ...