टोटो की ठोकर से बच्ची जख्मी, सदर अस्पताल रेफर
छपरा, अगस्त 7 -- परसा । नगर पंचायत के सरायसाहो गांव में शुक्रवार को टोटो की ठोकर से चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह सरायसाहो निवासी लाली राय की पुत्री रूबी कुमारी है। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परसा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया।
शराब जब्ती की घटना पलटे टेम्पो से 200 लीटर देसी शराब बरामद एकमा। एनएच-531 पर उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी के समीप शुक्रवार को पलटे एक टेम्पो से पुलिस ने 200 लीटर देसी शराब बरामद की। एकमा थाना के एसआई मुकेश कुमार ने टेम्पो को जब्त कर थाने पर पहुंचा दिया। अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दहेज हत्या की एफआईआर सोनपुर के सबलपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.