भागलपुर, मई 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टोटो का परिचालन नियमित रूप से नहीं होने के कारण मंगलवार को शहरी क्षेत्र में यात्री पैदल जाते हुए दिखे। कुछ संख्या में यदि टोटो चल भी रहे थे तो उस पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। नाव से नवगछिया समेत अन्य जगहों से बरारी घाट पहुंचने वाले यात्रियों को भी टोटो नहीं मिल पा रहा था। सैकड़ों की संख्या में यात्री बरारी गंगा घाट से जीरोमाइल, तिलकामांझी, सबौर रोड और हाउसिंग कॉलोनी की तरफ पैदल जाते हुए दिख रहे थे। इस दौरान खासकर महिला यात्रियों को चिलचिलाती गर्मी में चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ब्लैक आउट रहा पूरा जिला, 18 घंटे बाद आई बिजली टोटो चालक मो. एकलाक आलम ने बताया कि सोमवार की रात्रि 11 बजे आंधी तूफान आने के बाद बिजली चली गई। इस वजह से टोटो का बैट्री चार्ज नहीं हो पाय...