टोटो और बाइक की टक्कर में चार घायल
धनबाद, मई 13 -- झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग स्थित गोपालीचक के समीप मंगलवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक और टोटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो बीच सड़क पर ही पलट गया। इससे उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंदुआ की ओर से एक बाइक काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा (झरिया) से सवारियों से लदा एक टोटो केंदुआ की ओर जा रहा था। गोपाली चौक के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टोटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन बीच सड़क पर पलट गया। यह भी पढ़ें- बाइक और टोटो की भिड़ंत में दो लोग जख्मी, भागलपुर रेफर घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टोटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.