मुंगेर, दिसम्बर 31 -- तारापुर। तारापुर थानाक्षेत्र के बिहमा मोड़ के समीप मंगलवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टोटो सवार दो महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को खतरे से बाहर बताया है। घायलों की पहचान गोगाचक गांव की रश्मि रंजना और नवटोलिया गांव की रूपम कुमारी के रूप में हुई है। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.