टोटो अनियंत्रित होकर नाले में घुसा, चालक समेत दो घायल
गिरडीह, मई 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक में शुक्रवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर नाले में घुस गया। घटना में टोटो चालक और एक वृद्ध महिला घायल हुई है। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल टोटो चालक राजू ने बताया कि वह टावर चौक से भंडारीडीह की ओर सवारी लेकर जा रहा था। अंबेडकर चौक के पास अचानक टोटो का एस्केलेटर फेल हो गया। जिससे टोटो उसके नियंत्रण से बाहर हो गया और वह टोटो से बाहर सड़क पर जा गिरा। चालक के गिरते ही बिना चालक के टोटो कुछ दूरी तक आगे चला गया और अंबेडकर चौक में नाले में जा गिरा। नाले में गिरने से पहले रास्ते में टोटो ने एक वृद्ध महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.