मुंगेर, मई 27 -- असरगंज,निसं.। असरगंज-धपड़ी मुख्य पथ में पनसांय मोड़ के समीप बुधवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में चालक जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने टोटो को गड्ढे से बाहर निकाला। जख्मी टोटो चालक दुल्हर गांव निवासी श्याम देव यादव है। उसने बताया कि, पलक झपकने के कारण टोटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जख्मी का इलाज प्राइवेट क्लीनिक में कराया गया। यह भी पढ़ें- मथुरा डेरा और रंगी डेरा में नल-जल योजना बदहालजलापूर्ति की समस्या महीनों बाद शुरू हुई जलापूर्ति, ग्रामीणों को राहत धरहरा,एसं.। औडा बगीचा पंचायत की मोहनपुर गोदाम के समीप वार्ड संख्या 11 में पिछले दो महीनों से नल-जल योजना ठप पड़ी हुई थी। पानी सप्लाई बंद रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल के...