बदायूं, फरवरी 23 -- मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव नवलपुर में रामदास के घर के पास रात के करीब आठ बजे किसी व्यक्ति ने टोटका करके रुपये डाल दिए थे। रामदास ने कहा कि यह टोटका करके रुपये मेरे घर के पास किसने डाले हैं। तो वहां पर मौजूद छोटे, संजीव, सुनील, जुगेंद्र गाली-गलौच करने लगे। विरोध किया तो पत्नी के सर पर डंडा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। वहीं, पीड़ित ने छोटे, संजीव, सुनील और जुगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.