हाजीपुर, मार्च 7 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर अस्पताल परिसर से शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे टोकन लेने के बाद भी गोरौल थाना क्षेत्र के चांदपुर कला गांव निवासी लालजी शाह का बाइक चोरी हो गया। जिसके बाद बाइक मलिक ने सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी की मिली भगत से गाड़ी चोरी का आरोप लगाया हंगामा किया। गाड़ी मालिक ने बताया कि टोकन मेरे पास है तो अस्पताल सुरक्षा कर्मी के द्वारा मेरे गाड़ी को कैसे जाने दिया। इस संबंध में बाइक मलिक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। प्राथमिकी में बताया गया की शनिवार की दोपहर 3 बजे मोटरसाइकिल से जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06एडब्ल्यू 3987 से निजी काम से सदर अस्पताल आए थे। अस्पताल के मुख्य गेट पर पार्किंग का टोकन कटवाकर पार्किंग एरिया में बाइक लगाकर अस्पताल में अपना काम करवा रहे थे। काम खत्म होने के बाद जहां मोटरसा...