भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में विकास योजनाओं की रफ्तार पर एक बार फिर तकनीकी कारणों से ब्रेक लग गया है। सोमवार को करोड़ों रुपये की लागत वाली महत्वपूर्ण योजनाओं के टेंडर खुलने थे, लेकिन टोकन जनरेट नहीं होने की वजह से पूरी प्रक्रिया ठप हो गई। तकनीकी खराबी के चलते पूर्व में निर्धारित वित्तीय बिड को भी फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। नगर निगम द्वारा कई बड़ी परियोजनाओं के लिए संवेदकों का चयन किया जाना था, जिनमें टीएनबी कॉलेजिएट पार्क, जोकि करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क का री-टेंडर निकाला गया था। वार्ड 14 स्थित लोअर नाथनगर रोड पर जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले का कार्य भी अटक गया है। इसके साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के लिए 100 नए सफाई ठेलों की ...