टोंस पंप कैनाल बंद, कमला पंप कैनाल में नहीं है पानी
गंगापार, मई 27 -- बारा तहसील में सिंचाई के लिए मुख्य रूप से टोंस पंप कैनाल और कमला पंप कैनाल से पानी आता है। क्षेत्र में भयंकर गर्मी पड़ रही है। शासन द्वारा तालाब और पोखरों को भरने का आदेश दिया गया है किंतु क्षेत्र के उपरहार इलाके की मुख्य नहर टोंस पंप कैनाल बंद है। यमुना नदी के पड़ुआ से चलने वाली कमला पंप कैनाल चल रही है। टोंस पंप कैनाल बंद होने से विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत नारीबारी,सुरवल से नी, जिगना, पहाड़ी,ओसा, सोनबरसा आदि इलाकों में पानी का संकट है। इसके अलावा किसानों को भी पानी की जरूरत है। बताया गया कि धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करने का समय आ गया है किंतु टोंस पंप कैनाल बंद होने से किसान भी परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.