गंगापार, मई 8 -- थाना क्षेत्र के सुलमई गांव के सामने शुक्रवार दोपहर टोंस नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने करीब 12:30 बजे शव को पानी में उतराता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करछना प्रवीण कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष से अधिक प्रतीत हो रही है। शव पर केवल बनियान और अंडरवियर था। काफी प्रयास के बावजूद मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि दो दिन पूर्व कौंधियारा थाना क्षेत्र के पटपर घाट पर एक युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। ऐसे में पुलिस...