बलिया, मार्च 29 -- फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव के पास टोंस नदी के किनारे रविवार को करीब 30 वर्षीय महिला की लाश पड़ी मिली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पशुओं को लेकर नदी तट की ओर पहुंचे चरवाहों की नजर केले के पत्ते में लिपटी लाश पर पड़ी तो लोगों की भीड़ जुट गयी। इसकी सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गयी। एसओ विश्वदीप सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने और पहचान के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...