देहरादून, मार्च 9 -- दून में टोंस नदी के किनारे संरक्षित भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाए गए आलीशान होटल और रिसॉर्ट पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया है। हाईकोर्ट के आदेशों और एनजीटी के नियमों की खुली अनदेखी कर टोंस नदी के किनारे व्यावसायिक निर्माण करने के आरोप में प्रेमनगर थाना पुलिस ने शीला फार्म्स-रिसॉर्ट के संचालक सुभाष चंद्र नागपाल और क्लेरियन होटल मालिक के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर लिया है। सीओ प्रेमनगर विवेक कुटियाल ने बताया कि सार्ड फाउंडेशन के सचिव अजय नारायण शर्मा की ओर से दी गई 108 पन्नों वाली शिकायत और हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन दोनों कमर्शियल निर्माण में भू-उपयोग परिवर्तन के बिना नदी किनारे संरक्षित भूमि पर निर्माण किया। यही नहीं, दोनों परिसरों के बीच एक अवैध गेट और रास्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.