टोंस-गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटीय गांवों में सतर्कता की अपील
गंगापार, अगस्त 30 -- टोंस एवं गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने के साथ कटान का खतरा बढ़ गया है। युवजन सभा के सपा जिलाध्यक्ष नितेश तिवारी ने तटीय गांवों के लोगों से सतर्क रहने और नदी व कटान प्रभावित क्षेत्रों से अनावश्यक दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा और बचाव है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही नदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.