टोंस, बेलन और लोनी नदी के बढ़ते जलस्तर से आवागमन ठप
गंगापार, सितम्बर 3 -- टोंस, बेलन और लोनी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे सतपुरा, पंडिवार, लाला पुरवा, ककरहा, बराडीह कालोनी, छतरगढ़, डिहार सलैया गांव बाढ़ की चपेट में आ गये है। इन गांव के चारों ओर पानी भर गया सड़कें डूब गयी। देवरा का इटवा डढ़िया पुलिया एक हफ्ते से नदी के पानी से डूब गया है। ग्रामीणों का आना-जाना बन्द है। डिहार सलैया गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से लोग पकडंडिओं के रास्ते गांव से बाहर निकल रहे हैं, वह भी लगातार बारिस और नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते आना जाना बन्द हो जायेगा। घरों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है, इन गावों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: सड़क बह गई और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, पटना में गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार; बढ़ी आफत गांव के चारों ओर पानी भर गया है और गांव के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.