चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले के टोंटो अंचल में प्रशासनिक तानाशाही और आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के अपमान का एक गंभीर मामला सामने आया है। बुधवार टोंटो अंचल में अंचलाधिकारी पूर्णिमा मिंज द्वारा अंचल कमेटी की एक बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान अंचल कमेटी ने पेशा नियमावली का खुला उल्लंघन करने और मानकी-मुंडा परंपरा को ठेस पहुंचाने के खिलाफ मानकी मुंडा संघ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संघ ने अंचलाधिकारी के इस अलोकतांत्रिक और अपमानजनक रवैये के विरोध में उग्र जन-आंदोलन और न्यायालय जाने की खुली चेतावनी दी है। यह जानकारी मानकी मुंडा संघ के केन्द्रीय महासचिव सोना सेलेम हांसदा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सीओ द्वारा मानकियों को मुंडा का मुंशी कहा गया। बैठक में इलाका मानकी बैद्यनाथ बारी, शंकर लागूरी और मुंडा बनसि...