चाईबासा, सितम्बर 19 -- चाईबासा, संवाददाता। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने शुक्रवार को टोंटो प्रखंड के बड़ाझींकपानी व सेरेंगसिया में विकास योजनाओं का औचक स्थल निरक्षण किया। उन्होंने 15वें वित्त आयोग मद निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंटो का औचक निरीक्षण किया व प्राक्कलन-रूप के अनुसार कार्य की जानकारी ली। समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। स्थल निरक्षण के क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टोंटो में डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन चहारदीवारी निर्माण कार्य का निरक्षण किया, इस दौरान उपस्थिति शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में पीने का पानी की बेहतर सुविधा, छत एवं सीढ़ी की मरम्मत व अन्य आवश्यक मरम्मति कार्य के अनुरोध करने के क्रम में उक्त कार्यों के स्थल निरक्षण करते हुए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया...