चाईबासा, जनवरी 3 -- चाईबासा, संवाददाता। प. सिंहभूम के टोंटो व सदर प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर शाम किसान व घर के पास खड़े गृहस्वामी समेत तीन लोगों को पटकने के बाद पेट में दांत घुसेड़ कर मार डाला। मृतकों में टोंटो प्रखंड के बांडीझारी पुरनापानी गांव का मंगल सिंह हेम्ब्रम (34 वर्ष), बीरसिंह हातु गांव का हुरदुप बहन्दा (55 वर्ष) व सदर प्रखंड के रोरो गांव का एक व्यक्ति शामिल हैं। बताया जाता है कि पुरनापानी गांव का मंगल सिंह हेम्ब्रम गुरुवार शाम लगभग 6 बजे बैलों को चराने के बाद पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी ने पीछे से दांत घुसेड़ दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। वहीं, तीन घंटे बाद रात लगभग 9 बजे बीरसिंह हातु गांव में हुरदुप बहन्दा को पटक कर मार डाला। हुरदुप अपने घर के बाहर में खड़ा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.