चाईबासा, मार्च 11 -- चाईबासा, संवाददाता। टोंटो थाना अंतर्गत रेंगडाहातु बंगला साईं गांव निवासी 48 वर्षीय गुरुबारी पूर्ति की पुराने विवाद में हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने जीमदार कोड़ा को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 6 महीना पहले जीमदार कोड़ा का छोटा भाई सुन्दर कोड़ा के साथ किसी बात को लेकर गुरुबारी पुरती का विवाद हुआ था। उसी समय जीमदार ने मारने का धमकी दी थी। सोमवार की शाम गुरुबारी को अकेला पाकर जीमदार ने लोहे का रड से मार कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। जब घटना की सूचना मृतका के परिजनों को मिली तो घटना स्थल पर जा कर शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और मंगलवार को दोपहर बाद लगभग 3.15 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई गई। मृतका का बेटा जानोम सिंह ...