चाईबासा, अप्रैल 29 -- चाईबासा, संवाददाता। मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा टोंटो प्रखंड के ग्राम पंचायत पुरनापानी में अबुआ आवास योजना के लाभुक मुक्ता गौड़ का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा लाभुक को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान किया गया। उक्त परिसर में उनके द्वारा पौधारोपण भी किया गया, साथ ही उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन किया। गृह प्रवेश के उपरांत उपायुक्त द्वारा अंडा उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया गया तथा मुर्गी एवं बत्तख पालन का जायजा लिया गया। मौके पर उन्होंने लाभुक सुनीता सूंडी से मुर्गी एवं बत्तख से प्राप्त होने वाले अंडों के उत्पादन संबंधी जानकारी प्राप्त की।इसके यह भी पढ़ें- एसडीओ और बीडीओ ने 15 लाभुकों का कराया गृह प्रवेश उपरांत उपायुक्त द्वारा पंचायत भवन, पुरनापानी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...