चाईबासा, दिसम्बर 28 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना टोंटो थाना अंतर्गत राजंका गांव के पास की है। मृतक 40 वर्षीय चिंतामणि प्रधान कराईकेला थाना के भालू पानी गांव का रहने वाला था। जख्मी 19 वर्षीय नीतिन प्रधान भी उसी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर जैतगढ़ के बैतरणी जा रहे थे। नितिन के पिता के निधन होने के बाद अस्थि को बहाने के लिए बैतरणी जा रहे थे। रास्ते में टोंटो थाना अंतर्गत राजंका गांव के पास पीछे से एक स्कॉर्पियो धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जमशेदपुर रेफर कर दिया। जमशेदपुर ले जाने के दौरान रास्ते में चिंतामणि की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.