चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने टोन्टो प्रखंड के नीमडीह क्षेत्र से एक हाथी को सुरक्षित निकाल कर जंगल खदेड़ा। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। विभाग की जानकारी के अनुसार एक हाथी के गांव पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित रूप से गांव से बाहर निकाल कर जंगल भेजा। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हाटगम्हरिया से भी अतिरिक्त क्यूआरटी टीम को बुलाया गया तथा संयुक्त गश्ती की गई। वन विभाग की तत्परता से हाथी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वन विभाग द्वारा रात भर गश्ती की गई। हाथी के अचानक दिशा बदलने की संभावना को देखते हुए बिंगटोपान, कुदाहातु, रजांका एवं चालगी क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.