टोंटो : मलेरिया जागरूकता रथ रवाना
चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा, संवाददाता। टोंटो प्रखंड में सीनी संस्था ने मलेरिया जागरूकता रथ निकाली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच करवाने तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई रखना, मच्छरदानी का उपयोग करना, घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना तथा बुखार आने पर तुरंत जांच करवाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार के बुखार को नजरअंदाज न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाएं।जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को मलेरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.