चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा, संवाददाता। टोंटो थाना अंतर्गत सागर कटा गांव निवासी 36 वर्षीय चंद्री उजीमा का करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह मृतका अपने घर में स्विच बोर्ड को बंद कर रही थी। इसी दौरान स्विच बोर्ड में अचानक बिजली करंट आ गया, जिसकी चपेट में वह आ गई। करंट लगने से लह जमीन पर गिर पड़ी। इससे सिर में भी गंभीर चोट लगी। उसे भी घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- बिजली करंट के चपेट में आने से महिला की मौत यह भी पढ़ें- बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...