रामगढ़, जून 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। टोंगी गांव में मंडा पूजा का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। इसकी जानकारी टोंगी मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष हरि बेदिया, कोषाध्यक्ष मदन बेदिया और सह कोषाध्यक्ष अबोध बेदिया ने दी है। इन लोगों ने बताया मंडा पूजा के दौरान हर साल की तरह इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बंगाल के छउ कलाकार नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया गांव में मंडा पूजा सफल बनाने की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...