रामगढ़, मार्च 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। अरगड्डा क्षेत्र सीएसआर के तहत आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी ने शुक्रवार को टोंगी गांव स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें एएमओ डॉ जेडआई खान की देखरेख में अस्पताल के डॉ सागर कुमार ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। जबकि शिविर में स्वास्थ्य जांच कार्य में फार्मासिस्ट संतोष, मुस्कान देवी और अजय कुमार ने योगदान किया। शिविर 31 ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच कर इलाज किया गया। इस अवसर पर मुखिया रिंकी देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...