पाकुड़, मई 9 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत टोंगीपहाड़ गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए शनिवार को सेविका एवं सहायिका चयन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। चयन प्रक्रिया के दौरान बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी टुडू दिलीप, मुखिया रगदा सोरेन उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार सेविका पद के लिए सालोमी कुमारी एवं रानी मालतो ने अपना दावा प्रस्तुत किया। सभी प्रक्रियाओं के बाद सालोमी कुमारी का चयन सेविका पद के लिए किया गया। वहीं सहायिका पद के लिए अलाबती पहाड़ीन रानी मालतो एवं झूमा सरदार उम्मीदवार थीं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रानी मालतो को सहायिका पद के लिए चयनित किया गया। आम सभा के दौरान बीडीओ ने चयनित उम्मीदवारों को बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ सही तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.