दुमका, फरवरी 17 -- दलाही, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी गुरुचरण मांझी के नेतृत्व में सोमवार को टोंगरा मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार संचालित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की कागजात जांच, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता सहित अन्य यातायात नियमों की सख्ती से जांच की गई। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल छह वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बिना हेलमेट, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा आवश्यक कागजात के वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपनी सुरक्षा और दूसरों की भलाई के लिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। अभियान के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक तिगड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.