जयपुर, जुलाई 21 -- राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में रविवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब जंगल से भटककर एक पैंथर (तेंदुआ) रिहायशी और व्यावसायिक इलाके में पहुंच गया। देखते ही देखते पैंथर ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि एक शराब की दुकान के सेल्समैन की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।झाड़ियों से निकला और वन मित्र पर कर दिया पहला हमला जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:45 बजे कस्बे की झाड़ियों में पैंथर देखे जाने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना मिलने पर वन विभाग के स्वयंसेवक (वन मित्र) राकेश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने लगे। जैसे ही वह झाड़ियों के पास पहुंचे, पैंथर ने अचानक उन पर हम...