टोंक कलक्टर IAS Tina Dabi के आवास पर फन फैलाए बैठा 5 फीट का कोबरा; कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- टोंक जिले में जिला कलक्टर के सरकारी आवास परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। अचानक सामने आए सांप को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया और तुरंत सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी गई।निजी सहायक ने सबसे पहले देखा सांप जानकारी के अनुसार, जिला कलक्टर के निजी सहायक की नजर सबसे पहले परिसर में मौजूद कोबरा पर पड़ी। इसके बाद तत्काल अधिकारियों को सूचित किया गया और पूरे आवास परिसर में अलर्ट जारी कर दिया गया।सिविल डिफेंस टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस से जुड़े गालिब खान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान कोबरा करीब 20 मिनट तक फन फैलाकर एक ही स्थान पर बैठा रहा, जिससे मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। टीम ने बेहद सावधानी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.