चक्रधरपुर, मार्च 26 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया पंचायत के ग्राम टोंकाटोला स्कूल के समीप एक राशन दुकान में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा की सामग्री जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार 11 बजे की बताई जा रही है। टोंकाटोला गांव निवासी मंगरी तिर्की अपने घर के पास दुकान चलाती थी। बुधवार की सुबह दुकान में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे दुकान के चारों ओर फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों का प्रयास विफल रहा और दुकान में रखे खाने की सभी वस्तु जलकर राख हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। वहीं आग लगने की खबर पाकर ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि मंगरी तिर्की छोटा सा दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। वहीं पीड़ित परिवार ने प...