कोलकाता, मार्च 5 -- टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने कहा कि उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के अजेय अभियान को रोकने के लिए उसकी हर चुनौती का डटकर सामना करने की रणनीति अपनाई थी। इसमें उनकी टीम सफल रही। दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही टीम के रूप में सेमीफाइनल में पहुंची थी, क्योंकि वह लगातार सात जीत के साथ प्रतियोगिता में एकमात्र अजेय टीम थी। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड को हराया भी था और सुपर आठ में टूर्नामेंट के मेजबान और प्रबल दावेदार भारत को भी पराजित किया था। यह भी पढ़ें- LIVE: सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड होंगे आमने-सामने, वानखेड़े में होगी जंग लेकिन न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में पिछली...