फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर 42.63 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 5.04 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

ठगी का विवरण पुलिस के अनुसार गांव जुन्हेड़ा निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि अक्तूबर 2024 में उसके पास खुद को इंडस टावर कंपनी का कर्मचारी बताने वाली महिला का फोन आया। महिला ने मोबाइल टॉवर लगाने के बदले 40 लाख रुपये एडवांस, हर महीने 25 हजार रुपये किराया और नौकरी देने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, आरबीआई, सिक्योरिटी और अन्य चार्ज के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम जमा करवाई। पीड़ित ने 29 अक्तूबर 2024 से 10...