उरई, अप्रैल 9 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपने प्यार को पाने की जिद में हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। "मेरी शादी जीजा की बहन से करवाओ, वरना मैं कूद जाऊंगा" की धमकी के साथ शुरू हुआ यह हाईवोल्टेज ड्रामा कई घंटे बीतने के बाद भी जारी है। टॉवर के नीचे पुलिस, परिजन और ग्रामीण मनाने में जुटे हैं वहीं ऊपर युवक अपनी जिद पर अड़ा है। उरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने जीजा की बहन से प्रेम करता है और उसी के साथ शादी कराने की जिद कर रहा था। घरवाले रिश्तेदारी की बात कहकर शादी से इनकार कर रहे थे। गुरुवार को एक बार फिर युवक ने जीजा की बहन से शादी कराने की जिद की। घरवालों के सख्ती से मना करने पर युवक गुस्से में घर से निकला और पास में ही लगे टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों को जैसे ही इस घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.