टॉवर पर चढ़े युवक मामले में मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, मई 4 -- अल्हागंज। अल्हागंज के आदर्श नगर स्थित लगभग 130 फीट ऊंचे टॉवर पर शनिवार को चढ़े युवक के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद नया मोड़ आ गया है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक पत्रकार के बहकावे में आकर टॉवर पर चढ़ गया था। युवक के पिता रामनरेश की तहरीर पर पुलिस ने ब्रह्म गौटिया निवासी अनुज अग्निहोत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक को टॉवर पर चढ़कर प्रशासन पर दबाव बनाने और बात न मानने पर कूदकर जान देने के लिए उकसाया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि टॉवर पर चढ़े युवक सत्यम का छोटा भाई एक लड़की के साथ कई माह पहले घर से चला गया था और तब से दोनों लापता हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच और पूछताछ से सत्यम मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के दिन युवक करीब तीन घंटे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.