टॉवर पर चढ़ा युवक सैफई रेफर, मनोचिकित्सक करेंगे इलाज
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 26 -- कायमगंज, संवाददाता। प्रेमिका को बुलाने की जिद में मुंबई से आकर कायमगंज में 200 फीट ऊंचे टेलीकॉम टावर पर चढ़कर पांच घंटे से अधिक तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले उत्तराखंड निवासी युवक को पहले सीएचसी से सैफई हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां युवक का मनोचिकित्सकीय परीक्षण और काउंसलिंग कराई जाएगी। प्रेमिका से मिलने की जिद में गुरुवार को पुल गालिब तिराहे के पास स्थित टेलीकॉम कंपनी के करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े उत्तराखंड निवासी युवक चन्दन राम को पुलिस ने करीब पांच घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद सकुशल नीचे उतार लिया था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। पुलिस उसे सीएचसी कायमगंज ले गई। उसके के बाद चिकित्सकों ने उस युवक की काउंसलिंग के बाद उसे मानसिक स्थिति का विशेषज्ञ परीक्षण आवश्यक मानते हुए उसे सैफई हायर सें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.