जौनपुर, मई 24 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर विशेषसरपुर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि पैमाइश से असंतुष्ट होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर गिरे युवक की मौत मामले में मृत युवक के छोटे भाई की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के दिन करीब सात घंटे बाद पुलिसकर्मियों एवं राजस्वकर्मियों के अलावा फायर बिग्रेड की मौजूदगी में युवक करीब 40 फिट ऊंचे टावर से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- टॉवर पर चढ़ने के लिए उकसाने वाले की तलाश कर रही पुलिसपुलिस की कार्रवाई प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम मृत युवक श्रीप्रकाश यादव के छोटे भाई जय प्रकाश यादव की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी विशेषसरपुर निवासी महाबीर यादव, अर्जुन यादव, जयसिंह यादव...