जौनपुर, मई 23 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि पैमाइश से असंतुष्ट बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव निवासी 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव की टॉवर पर चढ़ने और गिरकर मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गोपनीय तरीके से पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है आखिर उसे इसके लिए उकसाया किसने। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह कुछ माह पहले भी टॉवर पर चढ़ने का प्रयास किया है। भूमि के विवाद में हुई पत्थरगड्डी से असंतुष्ट राजाराम का बड़ा पुत्र श्री प्रकाश यादव गुरुवार को अपने गांव में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। उसे पुलिस, प्रशासन के लोग नीचे उतरने के लिए कह रहे थे, लेकिन नहीं माना। यह भी पढ़ें- कम्युनिस्ट नेता को युवक के परिजनों से नहीं मिलने दिया अंतत: गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने नायब तहसीलदार को पीट भी दिया थ...