फिरोजाबाद, मार्च 14 -- टॉवर पर चढ़कर बोला प्रेमी, प्रेमिका से कराओ शादी मक्खनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फिल्म शोले के वीरू की तरह एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ गया। शोले में वीरू टंकी पर चढ़ा था तो यहां पर प्रेमी रिलायंस के टॉवर पर। घटना से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के गावों के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से उसे उतारने का प्रयास किया तो वह ऊपर से कूदने की धमकी दे देता। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद में पुलिस को प्रेमी को टॉवर से नीचे उतारने में सफलता मिली।थाना मक्खनपुर के नगला मवासी निवासी राहुल पुत्र रविंद्र सिंह मक्खनपुर के ही एक गांव में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता है। बताया जाता है युवती के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। शुक्रवार सुबह राहुल अपनी प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.