फतेहपुर, जनवरी 25 -- फतेहपुर। अधिवक्ता जयराज मान सिंह की हत्या के मामले में नामजद आरोपी अंकित मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच अब तकनीकी साक्ष्यों के सहारे आगे बढ़ गई है। हत्या के कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि के साथ-साथ पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि वारदात में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। इसी क्रम में घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके का मोबाइल टॉवर डंप निकलवाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के समय घटनास्थल के आसपास करीब चार सौ से अधिक मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए हैं। इन सभी नंबरों की सूची तैयार कर सर्विलांस टीम गहन एनालिसिस कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि घटना के वक्त आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और क्या हत्या से पहले या बाद में किसी तरह की बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.